jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Bhind News : भिंड में एक बार फिर गरजी बंदूकेे, खेत से रास्ते निकालने को लेकर दो पक्षो में फायरिंग, एक की मौैत एक गंभीर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड। जिला पहले से डकेैतोे के लिए प्रसिद्ध रहा है जहां बंदूूके चलना भी आम बात है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे लहार थाना अंतर्गत धौनपुरा गांव में खेत पर रास्ते को लेकर दो पक्षाें में विवाद हो गया।
इस विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से पांच सात फायर हुए। इसमें एक बुजुर्ग की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के भी एक व्यक्ति को गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए लहार, दबोह, रावतपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक धौनपुरा गांव में खेत से रास्ता बनाने को लेकर मलपुरा निवासी 65 वर्षीय पानसिंह चौहान और धौनपुरा निवासी 53 वर्षीय वीरेंद्र सिंह जादौन के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है।

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग बंदूक.कट्टा लेकर आ गए और आमने.सामने फायरिंग करने लगे। इसमें पानसिंह चौहान की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के वीरेंद्र सिंह जादौन के गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही लहार टीआइ वरुण तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे । स्थिति काे कंट्रोल करने के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के बाद पुलिस ने पानसिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि वीरेंद्र सिंह की गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए लहार के अलावा दबोह और रावतपुरा थाने की पुलिस को तैनात है।