jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

UP News: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी के मामले में युवक गिरफ्तार

भीम आर्मी के प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को कथित तौर पर ‘क्षत्रिय ऑफ अमेठी’ नाम के फेसबुक पेज पर जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश| सहारनपुर जिले के देवबंद में आजाद पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गए थे । पुलिस ने बताया कि हमले में इस्तेमाल की गई कार बुधवार रात सहारनपुर जिले के मिरगपुर गांव से बरामद कर ली गई है। कार का नंबर प्लेट हरियाणा का है।

- Install Android App -

‘क्षत्रिय ऑफ अमेठी’ नाम के फेसबुक पेज पर आजाद को जान से मारने की धमकी मामले पर संज्ञान लेते हुए गौरीगंज पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून के तहत पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था। अमेठी के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमेठी के बसंतपुर गांव के विमलेश सिंह (30) के खिलाफ मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बयान के मुताबिक प्रथम दृष्टया विमलेश सिंह का सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख पर हुए हमले की घटना से संबंध नहीं पाया गया है।

गौरतलब है कि ‘क्षत्रिय ऑफ अमेठी’ नाम के फेसबुक पेज पर छह दिन पूर्व एक पोस्ट में आजाद को धमकी दी गई थी।इसी पेज पर बृहस्पतिवार को भी आजाद को धमकी देने वाला एक पोस्ट डाला गया था। इसबीच सहारनपुर जिला चिकित्सालय से छुट्टी मिलने पर पत्रकारों से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनका रक्तचाप स्थिर है।
उन्होंने आरोप लगाया, ”इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुछ न बोलना यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में अपराध को संरक्षण दे रहे हैं।”