jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Dindori News : हनुमान मूर्ति के अपमान पर कैसे बिफरे लोग, मस्जिद के सामने किया हनुमान चालीसा पाठमूर्ति के अपमान पर कैसे बिफरे लोग, मस्जिद के सामने किया हनुमान चालीसा पाठ

हनुमान मंदिर की मूर्ति का अपमान करने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी हनुमान भक्तों की नाराजगी कम नहीं हुई। गुस्साए लोग शुक्रवार रात जुलूस निकालकर मस्जिद के सामने पहुंचे और यहां हनुमान चालीसा पाठ किया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 डिंडोेरी | हनुमान मंदिर की मूर्ति का अपमान करने पर लोग गुस्सा हो उठे हैं। मूर्ति का अपमान करनेवाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी हनुमान भक्तों की नाराजगी कम नहीं हुई। गुस्साए लोग शुक्रवार रात जुलूस निकालकर मस्जिद के सामने पहुंचे और यहां हनुमान चालीसा पाठ किया।

- Install Android App -

शहर के मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट पर स्थित मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा को कुछ लोगों ने लात मार दी थी। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस थाना शहपुरा में दर्ज शिकायत के अनुसार 17 जुलाई की शाम अमजद खान और वन रक्षक फिरोज खान ने हनुमानजी की मूर्ति को लात मारी थी।

मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट के पास स्थित भगवान हनुमान की प्रतिमा के अपमान के इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने हनुमान प्रतिमा स्थल पर पूजन अर्चन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद जुलूस निकाला। बाद में मस्जिद के सामने से गुजरते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इधर मुस्लिम समाज ने भी आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। शहपुरा नगर के मुस्लिम समाज एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इस्लाम मंसूरी उर्फ सद्दाम ने घटना को गलत करार देते हुए निंदा की। मुस्लिमों द्वारा शहपुरा पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है। मुस्लिम समाज ने इसे आस्था पर चोट पहुंचाने को घृणित कृत्य बताया और कहा कि इस घटना को लेकर पूरा मुस्लिम समाज नाराज है।

गौरतलब है कि इस हरकत की जानकारी मिलते ही शहपुरा सहित आसपास के गांवों से भी हजारों लोग एकत्रित हो गए थे। लोगों ने आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग को लेकर शहपुरा थाने का घेराव कर दिया था। जबलपुर से अमरकंटक मार्ग पर चक्का जाम भी कर दिया था।