हरदा : हंडिया तहसील के ग्राम खरदाना में निवासरत ग्रामीणों द्वारा मिडिल स्कूल उवां का उन्नयन कर हाई स्कूल स्वीकृत कराने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा गांव की बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मांग की गई है। गुरूवार को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम् संभाग श्री अरविन्द सिंह ने धरना स्थल पहुँच कर स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की और उन्हें बताया कि संभाग स्तर से वे भी मिडिल स्कूल उवां का उन्नयन हाई स्कूल के रूप में करने का प्रस्ताव आज ही भेज देंगे। मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. प्रजापति ने इस दौरान बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भी मिडिल स्कूल उवां का उन्नयन हाई स्कूल के रूप में करने का प्रस्ताव आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल को मंगलवार को ही भेजा जा चुका है। उन्होने बताया कि शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद शीघ्र ही ग्रामीणों की मांग अनुसार उवां में हाई स्कूल प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !!
नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ...
हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की...
धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल
विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी
सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार।
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख
एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट
जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
