jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

INDOR NEWS – पति और पत्नी बच्चे के स्कूल फीस को लेकर परेशान थे,पत्नी ने आग लगाकर दी जान

एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला का बच्चे को पालने को लेकर पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच चल रही है। दोनों पति और पत्नी बच्चे के स्कूल फीस को लेकर परेशान थे।

- Install Android App -

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक, घटना इदरीस नगर की है। कालोनी में रहने वाली अन्नू ने घासलेट डालकर आग लगा ली थी। रात को उपचार के दौरान अन्नू की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अन्नू का बेटा संजीवनी स्कूल में पढ़ता है।स्कूल फीस न भरने के कारण स्कूल से काल आ रहे थे। अन्नू का पति प्रहलाद से इसी बात पर विवाद हो गया था। गुस्से में अन्नू ने खुद पर घासलेट डालकर आग लगा ली। स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए लेकिन अन्नू की मौत हो गई।