ब्रेकिंग
टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनो ने कलेक्ट्रेड कार्यालय के बाहर शव रखकर किया ... हरदा: मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने जिले के प्रशासनिक अमले की बैठक ली नपा के द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही गरीबों के साथ अन्याय है। हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने की जिला प्रशा... डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि पर किया माल्यार्पण एवं पौधारोपण  मप्र मे मानसून का आगाज: टीकमगढ़ मे हुई भारी बारिश!  बारिश नदी नाले उफान पर निचले स्थानों पर भराया प... तांत्रिक क्रिया से मां को स्वस्थ करने और पिता भाई को मारने की धमकी देकर फिर मांगे 40 लाख! पुलिस ने 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: रिलाएबल सोसायटी ने आयोजित किया यूथ मीट :यूथ वॉइस के माध्यम से युवा स्वास्थ्य, नशाखोरी तथा भ्रष...

मप्र विधानसभा चुनाव 2023 : भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा से होगा चुनाव प्रचार का आगाज जन जन के बीच पहुंचेगे शिवराज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। आगामी मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलो ने अपनी अपनी पैठ आमजन के बीच बनाना शुरु कर दी है मप्र में मुख्य तो कांग्रेस और भाजपा दो ही दल है। दोनो पार्टियो के वरिष्ठ नेतृत्व अपने अपने क्षेत्रो में लोगो से सामजस्य बनाने का प्रयास कर रहे है।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर मप्र विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेंगे।इसके लिए मध्य प्रदेश में संभाग और जिलेवार यात्रा का रोडमैप तैयार किया गया है।नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे।मध्य प्रदेश के मंत्रियों की भी विधानसभावार जिम्मेदारी तय की गई है। यात्रा में संघ और संगठन का भी सहयोग लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।बैठक को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भूपेंद्र यादव ने जन आशीर्वाद यात्रा से संबंधित मार्गदर्शन दिया है। अभी यात्रा का मार्ग और स्वरूप निश्चित किया जा रहा है, यात्रा में बड़ी-बड़ी सभाएं भी होंगी। इन सभाओं में केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश का नेतृत्व पहुंचेगा।