jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

Harda: जिला कोर्ट परिसर में कांग्रेस नेता ने वकील से की मारपीट, सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

हरदा। सोमवार दोपहर को एक वकील के चेंबर के पास थूकने की बात पर एक अधिवक्ता और युवक में विवाद हो गया। इस दौरान वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वहीं घटना को लेकर थाना परिसर में विरोध जताया। पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता अनिल वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दोपहर 2.45 बजे न्यायालय परिसर में स्थित उसके चेंबर में बैठकर काम कर

- Install Android App -

रहे थे। इसी दौरान मुजाहिद पिता सोकत अली निवासी जोशी कॉलोनी आया और चेंबर के सामने. थूक दिया, जिसका मैने विरोध किया तो वह कहने लगा मैं तो थूकूंगा तू क्या कर लेगा।
इसके बाद अनिल ने बाजू में स्टांप वेंडर अशफाक से कहा थूकने से मना किया करो। तभी मुजाहिद ने गाली- गलौज करते हुए मेरी कालर पकड़ ली और मारपीट करने लगा, जिसमें उसका चश्मा टूट गया, वहीं शर्ट के जेब से 700 रुपए गिर गए। युवक कांग्रेस पार्टी  का नेता बताया जा रहा है।