ब्रेकिंग
टिमरनी: पुलिस टीम को मिली बडी सफलता 07 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी युवक को किया गिरफ्तार अगर बिल नही लाते तो वक्फ की संपत्ति होता संसद भवन- किरेन रिजिजू! संसद मे विरोधियो को जमकर लगाई लताड़ हंडिया: बैकवाटर क्षेत्र भैंसवाड़ा में नाले में वनरक्षक की डूबने से हुई मौत बनासकांठा ब्लास्ट : दुर्घटना में हरदा जिले के 8 मजदूर मृत, 3 घायल तथा 2 लापता, कल मृतकों के परिजनो स... हरदा भाजपा मदाधिकारियों  की आगामी कार्यक्रमों को लेकर  कमल कुंज कार्यालय में बैठक हुई सम्पन्न !  आखिर कौन लोग थे जो नहीं चाहते थे डिप्टी सीएम हरदा आएं! कौन थे वे लोग जिन्होंने उप मुख्यमंत्री  राजेन... गुजरात: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट:  हादसे मे हरदा देवास जिले के 21 मजदूर मृत, 3 घायल तथा 2 ला... हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदना एवम मृतकों के परिजनों क... हंडिया: पीएम श्री स्कूल में मनाया प्रवेशोत्सव हुआ बच्चों का स्वागत और पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया ग... गुजरात के बनासकांठा में बायलर फटने से 19 मजदूर मृत, हरदा जिले के हंडिया के 9 मजदूरों की मौत की सूचना...

तीन तलाक : दहेज में नहीं मिली बाइक और गाड़ी तो गला दबाकर मारने का प्रयास

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तरप्रदेश। बुलंदशहर नगर की रहने वाली एक महिला ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल यह एक और नया तीन तलाक का मामला है। महिला ने गुहार लगाते हुए बताया कि नवंबर 2021 में उसकी शादी लोनी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी दान दहेज के साथ की गई थी। पूरे रीति रिवाज से बेटी को विदा किया गया था लेकिन शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग बढ़ती जा रही थी। पहले बुलेट मोटरसाइकिल उसके बाद गाड़ी मांगी जाने लगी। यह सिलसिला चलता रहा। बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा, मारपीट की जाने लगी।

गला दबाकर मारने की कोशिश

- Install Android App -

इस  संबंध में कई बार दोनों तरफ के लोग बैठे और पंचायत भी हुई लेकिन शादी एक महीने न चली। दिसंबर 2021 में दहेज के लालची ससुराल वालों ने महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसके चीखने चिल्लाने पर पड़ोस के लोग जमा हो गए तो उसकी जान बच गई लेकिन उसके बाद ही उसे बुलंदशहर उसके मायके आकर रहना पड़ा, तभी से महिला अपने मायके रह रही थी और स्थितियों के सामान्य होने का इंतजार कर रही थी।

पति ने दिया तीन तलाक

अब महिला ने बताया कि ससुराल में न सिर्फ उसके साथ मारपीट की जाती थी बल्कि दहेज के लिए उत्पीड़न और उसके देवर और अन्य लोग उस पर गलत निगाह भी रखते थे। महिला ने अब बताया कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। महिला ने पुलिस में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।