jhankar
ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ...

MP News : महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक रील सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला

एक व्यक्ति ने महात्मा गांधी पर एक आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। देखते ही देखते यह मामला विवादों में घिर गया और वीडियो वायरल हो गया। जिसे पता चला, उसने आलोचना की। कुछ लोगों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शहडोल | मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी की चरित्र हत्या के उद्देश्य से रील बनाकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। फेसबुक रील्स पर भी उसे शेयर भी किया गया है। इस बात की जानकारी लगते ही शासकीय महाविधालय शहडोल के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस यूजर आईडी से वीडियो अपलोड किया गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन एवं आला अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चरित्र हत्या करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएं।  शिकायतकर्ता ने ई-मेल के माध्यम से एसपी शहडोल,एडीजीपी शहडोल एवं पुलिस महानिदेशक को भी महात्मा ग़ांधी का चरित्र हनन करने वाले लोगों की शिकायत की है। श्रीवास्तव का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो महात्मा गांधी के अनुयायी बड़ा आंदोलन करेंगे। जिस तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चरित्र हत्या की जा रही है, वह शर्मनाक है।