jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

BIG News : उपराज्यपाल कार्यालय में खुद को आईएएस अधिकारी बताकर,प्रवेश करने पर दो गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली।उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना के कार्यालय में कथित तौर पर प्रवेश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासी अभिमन्यु सेठी (41) और दिल्ली निवासी अभिषेक चौधरी (27) के रूप में हुई है।

- Install Android App -

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों एलजी के दफ्तर गए। उनमें से एक ने एलजी कार्यालय के कर्मचारियों के समक्ष खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के रूप में पेश किया और कहा कि उसने सक्सेना के साथ मिलने के लिये पहले से वक्त लिया था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियों द्वारा सत्यापन करने पर दावे झूठे पाए गए और इस संबंध में सिविल लाइन्स पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।संदिग्धों से पूछताछ में कोई आतंकी कोण सामने नहीं आया। कलसी ने कहा कि जांच शुरू की गई और दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया