ब्रेकिंग
खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनो ने कलेक्ट्रेड कार्यालय के बाहर शव रखकर किया ... हरदा: मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने जिले के प्रशासनिक अमले की बैठक ली नपा के द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही गरीबों के साथ अन्याय है। हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने की जिला प्रशा... डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि पर किया माल्यार्पण एवं पौधारोपण  मप्र मे मानसून का आगाज: टीकमगढ़ मे हुई भारी बारिश!  बारिश नदी नाले उफान पर निचले स्थानों पर भराया प... तांत्रिक क्रिया से मां को स्वस्थ करने और पिता भाई को मारने की धमकी देकर फिर मांगे 40 लाख! पुलिस ने 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Crime News : महिला से डाक्टर ने किया दुष्कर्म, पिलाई नशीली दवा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में रहने वाली उप्र की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी।महाराजपुरा इलाके में रहने वाले डाक्टर ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला अपने दांत के दर्द का इलाज करवाने के लिए आई थी। महिला को नशीली दवा खिलाई और इसके बाद महिला को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

महाराजपुरा थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि आदित्यपुरम में डाण्प्रतीक नायक की क्लीनिक है। वह दांतों के डाक्टर हैं। उप्र की रहने वाली एक महिला कुछ दिन पहले ही ग्वालियर आई है। वह यहां नौकरी के लिए सिलसिले में रह रही है। उसके दांत में दर्द हुआ तो वह डाण्प्रतीक नायक के पास इलाज करवाने के लिए पहुंची। महिला के दांत को देखकर उसने इसे निकालने के लिए कहा। महिला को कुछ दवा दी फिर इंजेक्शन दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो डाक्टर ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह खुद को संभाला। और महाराजपुरा थाने पहुंचकर डाक्टर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई।