jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Big news Mirchi baba : दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद मिर्ची बाबा , सबूतों के अभाव में कोर्ट से बरी ,रायसेन की महिला ने लगाया था आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मिर्ची बाबा को आखिरकार कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर ही दिया। एक साल पहले रायसेन की 28 वर्षीय महिला ने नशीली भभूति खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि बाबा ने औलाद पैदा करने के नाम पर उसके साथ यह कृत्य किया था।

सबूत के अभाव में भोपाल कोर्ट ने मिर्ची बाबा को रिहा कर दिया है, मिर्ची बाबा भोपाल सेंट्रल जेल में बंद थे।

- Install Android App -

इस मामलें में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मिर्ची बाबा को 9 अगस्त 2022 को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। हालांकि बाबा ने गिरफ़्तारी के दौरान मीडिया की मौजूदगी में लगातार चीख -चीख कर खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था। इस पूरे मामलें में पुलिस के कोर्ट के सामने दुष्कर्म का कोई साक्ष्य पेश नहीं कर पाई। जिसके चलते कोर्ट से बाबा बाइज्जत बरी हो गए।भोपाल जिला कोर्ट ने उन्हें रेप के आरोप से बरी कर दिया है।

जस्टिस समृता सिंह की कोर्ट ने बुधवार को ये फैसला सुनाया। इसकी पुष्टि मामले की पैरवी कर रहे एडवोकेट श्रीकृष्ण धौसेला ने की है।बाबा ने इस पूरे मामलें को राजनीति से प्रेरित बताया था।