jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

CRime News : यौन शोषण केस में फंसाने की धमकी देकर लूटे 6 लाख रुपये,रेलवे कर्मचारी ने सहकर्मी की थाने में कर दी शिकायत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | गोविंदपुरा क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी के साथ अड़ीबाजी कर रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपित उसका सहकर्मी है, जिसने पहले अपनी महिला मित्र के साथ सांठगांठ कर उससे उसकी दोस्ती करवाई। बाद में यौन शोषण के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने शुरु कर दिए। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह दो साल में करीब छह लाख रुपये ऐंठ चुका था। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

गोविंदपुरा थाने के एसआइ वासुदेव सविता ने बताया कि शक्ति नगर में रहने वाले 52 वर्षीय संजय कटारे रेलवे में ट्रेन कंट्रोलर हैं। उन्होंने थाने में शिकायत की थी कि उनके रेलवे में साथी ट्रेन कंट्रोलर नेहरू नगर निवासी निपेंद्र सिंह से करीब 22 साल पुरानी दोस्ती है। उन्होंने अपनी महिला मित्र 27 वर्षीय काजल परमार से कुछ साल पहले मिलवाया था। बाद में दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद काजल फोन पर मदद के बहाने उनसे रुपये मांगने लगी।

शुरुआत में तो वह उसे दोस्ती के नाते पांच हजार रुपये तो कभी दस हजार रुपये देकर उनकी मदद कर दिया करते थे। दिसंबर 2021 में उसने उनसे पांच हजार रुपये मांगे। जब उन्होंने आनाकानी की तो वह उनको यौन शोषण के मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। बदनामी के कारण उन्होंने वह रकम दे दी। बाद में उसने फिर मांग की तो उन्होंने परेशान होकर उसके नंबर को ब्लाक कर दिया। बाद में वह उसके साथी दोस्त निपेंद्र सिंह के मोबाइल से फोन कर रुपये मांगने लगी, इससे वह बेहद परेशान हो गए। उन्होंने इस पूरे प्रकरण के बारे में पत्नी से बातचीत की। बाद में उन्होंने पत्नी के हिम्मत देने पर इस अड़ीबाजी की थाने में शिकायत कर दी थी।