jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

BIG NEWS : 8 सितंबर को मनाया जाएगा 58 वां विश्व साक्षरता दिवस

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | दुनिया में हर साल 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें कि International Literacy Day मनाने की शुरुआत साल 1966 में यूनेस्को द्वारा की गई थी और इसके बाद 8 सितंबर 1966 को दुनिया में पहली बार International Literacy Day दिवस मनाया गया था। इस साल 8 सितंबर को 58वां साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है।

- Install Android App -

विश्व साक्षरता दिवस – भारत सहित दुनिया के कई देशों में शिक्षा पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। ऐसे में देश के हर नागरिक को शिक्षा प्राप्त करने के लिए जागरूक करना ही International Literacy Day का मुख्य उद्देश्य है। भारत में इस दिशा में केंद्र सरकार की ओर से ‘सर्व शिक्षा अभियान‘ बीते कई सालों से चलाया जा रहा है और साक्षरता की दिशा में इस अभियान ने सराहनीय काम किया है।1965 में तेहरान में दुनियाभर के शिक्षा मंत्रियों का एक विश्व सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी सम्मेलन में हर साल 8 सितंबर को International Literacy Day मनाने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद इस प्रस्ताव को 1966 में यूनेस्को के 73वें सत्र में एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने अपना लिया गया था।

विश्व साक्षरता दिवस इस साल की थीम-  दुनिया भर में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए UNESCO द्वारा एक नई Theme घोषित की जाती है, जिसके आधार पर दुनिया भर में International Literacy Day मनाया जाता है। इस साल यूनेस्को ने विश्व साक्षरता दिवस 2023 की थीम ‘परिवर्तनशील दुनिया के लिए साक्षरता को बढ़ावा देना: टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माण करना’ घोषित की है। वहीं बीते साल 2022 में विश्व साक्षरता दिवस की थीम “ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेसेस” थी।