jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

Crime News : ”मेरा क्या कसूर था” आदिवासी क्लीनर को निर्वस्त्र कर दबंगो ने बेरहमी से पीटा,

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पन्ना। आदिवासी समाज के लोगो के साथ आज भी भेदभवा किया जाता हैं उन्हे हमेशा किसी न किसी तरीके से प्रताड़ित किया जाता है। बस की सीट को लेकर हुए विवाद में युवक और उसके दोस्तों ने आदि‍वासी बस क्लीनर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा जो यात्री बीच बचाव के लिए उनके साथ भी मारपीट की गई। हैरानी की बात तो यह है कि दरिंदगी का एफआइआर में उल्लेख तक नहीं। दबंगों ने पहले बस के कंडक्टर को पीटा उसके बाद क्लीनर की भी जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आई दो सवारियों को भी लाठी डंडों से पीटा।

कमलनाथ ने टिवीट किया

घटना का वीडियो सोमवार रात सामने आया था।  पीसीसी के कमल नाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा। पन्ना जिले के गन्नौर थाने अंतर्गत बस में आधा दर्जन लोगों ने

- Install Android App -

आदिवासी युवक को निर्वस्त्र कर पीटा पीड़ित बोला मेरा क्या कसूर था

पीड़ित आदिवासी क्लीनर 3 सितंबर को रात्रि 3 बजे शंकरगढ़ तिराहे पर बस रुकी जिसमें हमारे साथी कंडक्टर के साथ मारपीट की गई स उसके बाद हमारे साथ भी लाठी डंडे से निर्वस्त्र मारपीट की गई स साथी हमे बचाने आई सवारी के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की स मैं महामाया बस में काम करता हूं स

सीट में बैठने के लिए बहस
3 सितंबर को फरियादी परिचालक ने थाना गुनौर में उपस्थित आकर रिपोर्ट की कि मैं ग्राम पैपखरा जिला रीवा का रहने वाला हूं। दो वर्ष से बस चला रहा हूं। भरूच बस स्टैण्ड पर एक व्यक्ति ने शंकरगढ़ गुनौर के लिए सीट बुक कराई गई थी वो बस में चढ़ा। वो व्यक्ति अलग से सीट में अकेले बैठने के लिए बहस करने लगा। बस में अलग से सीट की व्यवस्था नहीं थी। इसी बात पर वह काफी नाराज हो गया। उसने अपना नाम साजुल सिंह परमार निवासी कोहनी थाना कोतवाली पन्ना बताया। उसने मुझे व बस स्टॉफ के लोगो को धमकी देते हुये कहा कि बस शंकरगढ़ पहुंचने पर तुम सभी को बताता हूं।

साजुल सिंह परमार ने बस से उतरते समय फोन से बात करके तीन साथियों को बुलाया बस जैसे ही शंकरगढ़ तिगैला के पास पहुंची तो साजुल सिंह परमार ने फोन से बात कर तीन साथियों को बुलाया। सभी ने बस के सामने पत्थर लगाकर मुझे नीचे उतार लिया। साजुल सिंह परमार मुझसे जबरदस्ती दारू पीने के लिए पैसे मांग रहा था। मना किया तो साथियों के साथ मिलकर मुझे गालियां देते हुए लाठी डंडा व हाथ घूसों से पीटने लगा। बस की सवारी रमाशंकर सिंगरौल निवासी सेल्हा व सतोष सिंगरौल निवासी कोठी दोनों बचाने लगे तो उन्हें भी उन चारों ने पीटा। खुद को बचाने के लिये मैं जैसे ही बस में ऊपर चढ़ने लगा तो सभी ने क्लीनर से मारपीट करने लगा। बस के कांच क्षतिग्रस्त कर दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना गुनौर में साजुल सिंह परमार व 6 अन्य आरोपितों के विरुद्ध अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है।