jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

Accident News : राष्ट्रीय राजमार्ग में बाइक गिरने से , 2 युवकों की मौत दोनों अपने परिवार में इकलौते पुत्र थे

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 अंबिकापुर ।बिश्रामपुर सूरजपुर के बीच हुआ हादसा, दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी अस्पताल पहुंचे। दोनों अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे।बिश्रामपुर सूरजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार रात मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिर जाने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक सूरजपुर जिला अंतर्गत विश्रामपुर के निवासी थे। बेहद मिलनसार और समाज सेवा में सक्रिय रहने वाले इन दो युवाओं की अचानक मौत की खबर से नगर में मातम पसर गया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार विश्रामपुर के शिवनंदनपुर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष गगनदीप बग्गा 25 वर्ष अपने साथी गौरव राय 24 वर्ष के साथ सोमवार रात मोटरसाइकिल में विश्रामपुर से सूरजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान छत्तीसगढ़ ढाबा के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। तेज गति से गिरने के कारण दोनों को सिर में गंभीर चोटे लगी।

आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को पहचाना और तत्काल उन्हें बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इन दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी अस्पताल पहुंचे। दोनों अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे।