jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Harda : घर-घर जाएंगे बीएलओ, मतदाता का करेंगे सत्यापन

हरदा : प्रदेश में 20 सितंबर से मतदाता सत्यापन का कार्य शुरू होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो इसके लिए प्रदेश के सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 का कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी बीएलओ द्वारा 10 दिन तक घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 20 सितंबर से होगी और यह कार्यवाही लगातार 30 सितंबर तक चलेगी।

- Install Android App -

इस दौरान बीएलओ द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से प्रत्येक मतदाता का उसके घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। मृत मतदाता और दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं की जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि कोई मतदाता मृत या डुप्टीलकेट पाया जाता है तो मतदाता सूची से उसका नाम हटाने की नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।