jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मध्य प्रदेश – 5 मई 2026 की 10 मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ डिजिटल अरेस्ट: साइबर ठगों का नया जाल, करोड़ों की ठगी सड़क हादसों पर एसडीएम राय ने दिखाई सख्ती : देर रात एसडीएम विजय राय ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्... हरदा : इंदौर में गरजा टिमरनी का दम, कराटे मैट पर बच्चों ने लिखी जीत की नई कहानी! नगर पालिका में 'बजरंग बली' का औचक निरीक्षण : बंदर ने पलटीं फाइलें, दफ्तर में मचा हड़कंप 

गुर्जर समाज के आधार स्तंभ पूर्व सांसद ताराचंद पटेल का निधन, उनके अंतिम दर्शन करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जगह जगह दी श्रद्धांजली

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। निमाड़ के ग़द्दावर कांग्रेस नेता, श्री रेवा गुर्जर समाज के आधार स्तंभ, समाज के महासभा के अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक समाज रत्न श्री ताराचंद पटेल का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन होने से समाज व निमाड़ क्षेत्र में शोक की लहर छाई गई । उनकी शव यात्रा ग्रह निवास सनावद से निकाली गई । उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में समाजजन व निमाड़ क्षेत्र के लोग शामिल हुए। नगर में जगह – जगह श्रद्धांजलि अर्पित कर नर्मदा घाट गोमुख टोकसर में मुखाग्नि उनके पुत्र राकेश पटेल द्वारा दी गई । स्वर्गीय पटेल का छोटे से ग्राम डाल्याखेड़ी में जन्म हुआ । जो 82 वर्ष के जीवन काल मे सरपंच, नगर पालिका, कृषि मंडी, मार्केटिंग सोसायटी के साथ विधायक व सांसद तक के पद पर आसीन रहे।1994 में पहली बार विधायक बने एवं 1999 में खरगोन सांसद बने।

- Install Android App -

वही उन्होंने समाज के उत्थान के लिए धर्मशाला, स्कूल व कॉलेज बनवाकर समाज को नया आयाम दिया । वही सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक में भी बड़े सक्रिय रहे। जिनके जाने से समाज को बड़ी क्षति हुई। शव यात्रा में परिजनों के साथ अरुण यादव, सचिन यादव, सचिन बिरला, नारायण पटेल, जगदीश मोराण्या, बोदरसिंग मंडलोई, रघुवीर पटेल, इंदर बिर्ला, सोनू गुर्जर पहलवान, रामु सेठ सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।