jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय

Harda : विमुक्त व घुमन्तु समुदाय के लोगों के लिए हरदा व टिमरनी में समाधान शिविर 21 सितम्बर को | 

हरदा : विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण से संबंधित विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये विकासखण्ड स्तरीय समाधान शिविर आयोजित सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग श्री के.एल. उरिया ने बताया कि इन शिविरों में समुदाय से संबंधित योजनाओं में आने वाली समस्याओं के निराकरण किया जाएगा। उन्होने बताया कि 21 सितम्बर को नगर पालिका हरदा एवं टिमरनी में शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में खेड़ीपुरा, लाल स्कूल, इमलीपुरा, मानपुरा, अन्नापुरा, फाईल वार्ड, पील्याखाल, वार्ड क्र. 1 छिदगांव मेल, बिच्छापुर, भादूगांव, बघवाड़ व टिमरनी के नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर को नगर परिषद खिरकिया व सिराली में इसी तरह के समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे। इस शिविर में चारूवा, खिरकिया, सिराली व भादूगांव के नागरिक शामिल होंगे। उन्होने बताया कि 27 सितम्बर को जनपद पंचायत हरदा व टिमरनी में भी ग्रामीणों के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविर में मांगरूल, हंडिया, भमोरी, सुखरास, झिरी, गुठानिया, भटपुरा, पानतलाई, हरदा, छिदगांव मेल, ढेठी, बिच्छापुर, भादूगांव, बघवाड़ व टिमरनी के ग्रामीणजन शामिल होंगे। इसके अलावा 29 सितम्बर को जनपद पंचायत खिरकिया में शिविर आयोजित होगा, जिसमें कमताड़ा, सिराली व खामापड़वा के ग्रामीण शामिल होंगे।