jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए आई बुरी खबर, इन किसानों को नहीं मिलेगा 15वीं किस्त का पैसा, जानिए वजह

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये उनके खाते में भेजें जाते हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही है इस स्कीम के तहत दी गई राशि डायरेक्ट किसानों द्वारा दिए गए उनके बैंक अकाउंट में जाती है।

PM Kisan Yojana

केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही इस योजना का लाभ करोड़ों लोग इस समय उठा रहे हैं। मोदी सरकार किसानों पर खास ध्यान देती हुई दिख रही है। अभी तक कुल 14वीं किस्त लाभार्थी किसानों को भेजी जा चुकी है और अब किसानों को 15 वीं किस्त का बेसर्बी से इंतजार है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 15 वीं किस्त का लाभ कई किसानों को नहीं मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूलेखों के सत्यापन के दौरान हर किस्त से पहले कई किसानों को लिस्ट से बाहर कर दिया जाता है। इस बार भी ऐसा किया जा सकता है। वहीं ईकेवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को भी इस लिस्ट से बाहर कर दिया जायेगा।

- Install Android App -

इस वजह से अटक सकता है पैसा

अगर आपके फॉर्म भरने के दौरान उसमें कोई गलती कर देते हैं, तो आपके पैसे को रोक दिया जायेगा। जैसे फॉर्म भरते समय जेंडर, नाम, पता और अकाउंट नंबर जैसी जानकारियां देनी होती है। इनमें से कोई भी गलती यदि आप कर देते हैं, तो आपके खाते में पैसे नहीं भेजें जायेंगे।

जल्दी से करा लें ई-केवाईसी

यदि आप किसान योजना के तहत लाभार्थी हैं और अभी तक आपने ई-केवाईसी नहीं कराया है तो आप 15 वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। बिना ई-केवाईसी करवाए आपके अकाउंट में पैसे नहीं भेजें जायेंगे। ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा आप सीएससी केंद्र जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

PM-Kisan योजना के तहत सभी किसानों के खाते में हर साल 6,000 रुपये भेजें जाते हैं। किसानों को 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं।