jhankar
ब्रेकिंग
धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री  हरदा में दीपावली पर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलेंगे दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 12 नवम्बर को होगा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा जबलपुर-भोपाल हाईवे पर कार से कुचलकर युवक-युवती की हत्या हंडिया : जय किशन धनगर बने अखिल भारतीय पाल महासभा के हरदा जिलाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,, MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

7th Pay Commission : सुबह होते ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशी, जानिए डीए में कितनी हुई बढ़ोतरी

7th Pay Commission : अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके बीच अब यह महीना केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वरदान साबित होने वाला है। केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने वाली है, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा करेगी, जिसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

7th Pay Commission

अगर ऐसा हुआ तो फिर यह महीना किसी वरदान की तरह साबित होगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। दूसरी ओर सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो डीए बढ़ाने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है। डीए का पूरा कैलकुलेशन समझने के लिए आप हमारा आर्टिकल नीचे तक ध्यान से पढ़ लें।

डीए बढ़ोतरी पर मिलेगा ताजा अपडेट

- Install Android App -

मोदी सरकार डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। अगर डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो बेसिक सैलरी पर 25,000 रुपये तो फिर मंथली 1,000 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा।

इस हिसाब से सालाना सैलरी में 12,000 रुपये का इजाफा होना संभव है। जानकारी के लिए बता दें कि डीए में हर साल दो बार बढ़ोतरी की जाती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। आखिरी बार डीए में मार्च महीने में इजाफा किया गया था, जिसकी दरें 1 जनवरी 2023 से प्रभावी की गईं। अगर अब डीए बढ़ाया जाता है तो इसकी दरें 1 जुलाई से लागू की जानी हैं।

फिटमेंट फैक्टर में होगा इजाफा

केंद्रीय कर्मचारियों को डीए के अलावा फिटमेंट फैक्टर का इजाफा होने जा रहा है। फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.60 गुना से 3.0 गुना कर सकती है, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ठीक ठाक तरीके से छलांग लगाएगी। इसका फायदा बड़ी संख्या में कर्मचारियों को होगा। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने साल 2016 से के बाद से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद से सभी को यह इंतजार है। सरकार जल्द ही चौंकाने वाला फैसला ले सकती है।