jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

PM Kisan Yojana : 15वीं किस्त की तारीख पक्की! जानिए आपके खाते में कब आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली 2,000 रुपये की किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब तक किसानों के खातों में 14 किश्तें भेजी जा चुकी हैं और अब उन्हें 15वीं किस्त दी जाएगी. जानिए किसानों के खाते में कब आएगी 15वीं किस्त?

PM Kisan Yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली 2,000 रुपये की किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब तक किसानों के खातों में 14 किश्तें भेजी जा चुकी हैं और अब उन्हें 15वीं किस्त दी जाएगी. जानिए किसानों के खाते में कब आएगी 15वीं किस्त?

पीएम किसान की 15वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15वीं किस्त नवंबर में किसानों के खाते में भेजी जा सकती है. हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है. पीएम किसान की 15वीं किस्त पाने के लिए किसानों को EKYC कराना जरूरी है.

- Install Android App -

किसान ऐसे चेक कर सकते हैं लाभार्थियों की सूची

किसान सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर फॉर्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करें। इसके बाद लाभार्थी स्थिति पर क्लिक करें। यहां आप राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक या गांव का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आपको स्टेटस जानने के लिए गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा।

सरकार किसानों को सालाना छह हजार रुपये देती है

आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से सहायता प्रदान करती है। किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये छह हजार रुपये साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं.

पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी हो सकती है

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि केंद्र सरकार पीएम किसान के तहत दी जाने वाली छह हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर आठ हजार रुपये कर सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है.