jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

Big Breaking M.p: बाइक सवार युवक बैलगाड़ी में भिड़े दो की मौत, एक गंभीर घायल

खंडवा / खालवा : खालवा थाना क्षेत्र के गारबेड़ी से गुरुवार रात को एक युवक दो नाबालिग रिश्तेदारों को लेकर सैर करने के लिए बाइक से निकले थे। बाइक की रफ्तार तेज थी। बाइक सामने से आ रही बैल-गाड़ी में भिड़ गई। जिसमें दो नाबालिगों ने दम तोड़ दिया। जबकि, एक गंभीर घायल हो गया। खालवा पुलिस के अनुसार गुरुवार रात गारबेड़ी गांव में रहने वाले अविनाश पिता मुंशी (15), सुमित पिता अशोक पालवी (13) और रावेद पिता कालूराम (20) बाइक लेकर घूमने निकले थे। बाइक रफ्तार में थी।

- Install Android App -

मौजवाड़ी टावर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बैल-गाड़ी में भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए। तीनों के सिर में चोट आई थी। हादसे में अविनाश व सुमित की मौत हो गई । जबकि रावेद की हालत नाजुक है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।