jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

Big News Narmadapuram: ATM में पैसे निकालने गई महिला भूल गई मोबाइल, लगा बदमाशो के हाथ , ऑनलाइन निकाल लिए 1लाख रुपए

इटारसी : बाज़ार क्षेत्र की एक महिला को एटीएम में अपना मोबाइल भूलना बहुत महंगा पड़ गया। ठगबाजों के हाथ एटीएम में रखा मोबाइल लग गया। फिर क्या महिला के मोबाइल को चोरी कर उन्हें लगभग 1 लाख रुपये की चपत लगा दी | घटना के बाद महिला ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाली ममता बघेल नामक एक महिला 30. सितंबर को लक्कड़गंज के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंची थी। एटीएम से रुपये निकालते वक्त उन्होंने अपने हाथ में रखा मोबाइल एटीएम के पास रख दिया था। लेनदेन के बाद वे अपना मोबाइल भूलकर चलीं गई थी, कुछ देर बाद जब उन्हें मोबाइल गुम होने का पता चला तो वह वापस एटीएम पहुंची, लेकिन वहां मोबाइल नहीं था । मोबाइल चोरी होने के बाद उन्होंने 2 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराकर अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया था। महिला के अनुसार मोबाइल में उनके सारे दस्तावेज मौजूद थे। मोबाइल नंबर बंद होने के बाद बदमाशो ने फर्जी तरीके से दस्तावेज का उपयोग कर उनके खाते से राशि का आहरण कर लिया। 20 दिन को अवधि में बदमाशो ने उनके खाते से एक लाख रुपए की राशि निकाल ली। घटना के बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।