jhankar
ब्रेकिंग
खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प... हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ... ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब... ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ...

Big News: बदमाशों ने लूट के चक्कर मे, टैंकर चालक का गला रेता हुए फरार

प्रदेश में मुजरिमों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हे पुलिस का कोई खौफ नही रहा है। बड़े शहरो मे दिन दहाड़े ही अपराधिक घटनाएं घट रही है। जब अभी तो माहौल चुनाव की तैयारियों का है तब तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर: ए.बी रोड से गुजर रहे एक टैंकर चालक से लूट के प्रयास में बदमाशों ने गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया और वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि टेंकर चालक की हालत अभी गंभीर है।

क्या है पूरा मामला – मामले की जानकारी देते हुए मानपुर पुलिस ने बताया कि एबी रोड ग्राम कांकरिया चौधरी के ढाबे के पास से गुजर रहे टैंकर के चालक सतीश पिता चंदरसिंह यादव निवासी आदर्श मेघदूत नगर को कुछ बदमाशो ने लूट के उद्देश्य से रोका और उससे लूट का प्रयास किया गया। इस दौरान वाहन चालक द्वारा विरोध किया गया तो नाराज हमलावर उसका गला रेतकर भाग गया। अभी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में सांवेर मगरखेड़ा गांव के रहने वाले तेजपाल ने मानपुर पुलिस को सूचना दी थी। उसने बताया था कि सतीश सेंधवा से टैंकर खाली कर लौट रहा था। वह मोबाइल फोन नहीं उठा रहा था। इस पर पीछे आ रहे टैंकर वाले को उसके बारे में जानकारी निकालने को कहा तो सतीश अधमरी अवस्था में मिला ।अभी पुलिस के पास बदमाशों से संबंधित कोई जानकारी नही मिल रही है। पुलिस तफतीश में जुटी है।