jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

हंडिया : धार्मिक नगरी में महिलाओं ने पूरे उत्साह व भक्ति भाव से मनाया करवाचौथ व्रत

चंद्र देवता को अर्घ्य देकर महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान –

- Install Android App -

हंडिया : अखंड सौभाग्य की मंगलकामना के साथ बुधवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत पूर्ण श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया | पारंपरिक परंपरा के अनुसार सुबह से ही सुहागिनें निर्जल व्रत पर रहीं और शाम ढलने के साथ ही पूजा की तैयारियों में जुट गई | परिवार के साथ महिलाओं ने घरों की छतों और खुले मैदान में करवा चतुर्थी की पूजा – अर्चना कर कथा सुनी और चंद्रदेव को अर्घ्य देकर अपने अपने चांद का चलनी से दीदार किया व पति की दीर्घायु की मंगलकामना कर पति और घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर विधि विधान से व्रत का पालन किया |

करवा चतुर्थी का उल्लास सुबह से ही घरों और मोहल्लों में छाया रहा | निर्जल व्रत रखने के साथ ही महिलाएं घर की साफ-सफाई के बाद पकवान बनाने में जुट गई | फिर पूजा की तैयारियां के साथ ही सजने संवरने का दौर शुरू हुआ और सोलह शृंगार से सजी धजी महिलाएं शाम ढलते ही छतों पर जा पहुंची और रात्रि में महिलाओं ने चंद्रोदय के इंतजार के बीच कथा सुनी और निकलते चंद्रदेव को छलनी में देख जल से भरे करवे से अर्घ्य दिया और अखंड सौभाग्य की कामना की। व्रतधारी महिलाओं ने अपने पति के हाथ से पानी पीने और मिठाई से व्रत का पालन करने की रस्म निभाकर व्रत का समापन किया।