jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

भाजपा विधायक ने 5 साल से नहीं ली व्यापारियों की सुध, अब व्यापारियों की नाराजगी चुनाव में झेलना पड़ेगा, देखे विडियो

केके यदुवंशी

सिवनी मालवा।विधानसभा 136 में विकास का इतिहास रचने की बात भाजपा प्रत्याशी कर रहे है। लेकिन जमीनी हकिकत कुछ ओर ही बया कर रही हैं। जब पांच सालों में भी सिवनी मालवा के व्यापारियों की समस्या का समाधान नही हुआ तो आनन फानन में व्यापारियों ने गुरूवार देर रात को एक बैठक का आयोजन सेठ बिहारीलाल अग्रवाल छोटा भवन में किया। जिसमें वर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा के सामने व्यापारी अपना दुखडा सुनाते रहे।

- Install Android App -

कुछ व्यापारियों ने तो यहा तक कह दिया कि विधायक जी आप पांच सालों में भी व्यापारियों की कोई सुध नही ली जब भी व्यापारी अपनी समस्या लेकर आपके पास जाते थे तो आपने हमेशा ही समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया। बैठक में व्यापारी भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा पर जमकर बरसे। व्यापारी और भाजपा प्रत्याशी के बीच तीखी बहस रात 10 से 15 मिनिट तक चलती रही। जैसे ही व्यापारियो को यह जानकारी मिली की बैठक में कुछ लोगों के द्वारा विडियो बनाया जा रहा है तो व्यापारियों के सुर बदल गए और कुछ व्यापारी कहने लगे कि यह हमारे परिवार का मामला है।

लेकिन विकास के हवाई किले जो बनाए गए है वो एक पल में ही ढहते हुए नजर आ रहे थे। विधायक प्रेमशंकर वर्मा भी कोई संतोषजनक जबाब नही दे पाए। बैठक के बाद जब विधायक प्रेमशंकर वर्मा से चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि हमने हमारे व्यापारी साथियों के साथ बैठक रखी थी समस्याएं तो रहती है हमेशा एक समस्या खत्म नही होती और दूसरी आ जाती है समस्याओं के लिए ही तो हम बैठें।