jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

हैवानियत : बाल दिवस के दिन 7 साल की मासूम बेटी के साथ गैंगरेप, फिर दरिंदो ने मार दी गोली, हुई मौत

बिहार से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 14नवंबर को बाल दिवस देश भर में मनाया जाता है। और आज के दिन एक मासूम बेटी के साथ कुछ दरिंदो ने मुंह काला किया। और उसको मार डाला पूरा मामला बिहार के खगड़िया जिले में सात साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर गैंगरेप के बाद गोली मारकर हत्या का सामने आया है।। घटना मंगलवार सुबह पसराहा थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। गांव में भारी तनाव है और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामवासियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की हैं। पुलिस के मुताबिक लड़की अपने घर के पास खेत में थी तभी दो लोग उसे जबरन उठाकर ले गए और कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह खेत में नग्न अवस्था में मासूम बच्ची की लाश मिली। बच्ची की हत्या की खबर गांव में फैलते ही तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी मिलते ही भारी फोर्स के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया। फिर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Install Android App -

इस संबंध में एसएचओ ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने परिजनों के हवाले से कहा कि वे शव के अंतिम संस्कार के बाद प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच शुरू करेगी, जिसके बाद दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।