jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

बड़ी खबर हरदा : गत रात्रि किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष का वाहन पर पत्थर फेंके, आज सचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी को जान से मारने की धमकी !

हरदा : विगत रात्रि साल्याखेड़ी में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन साईं के वाहन पर अज्ञात हमलावर ने पत्थर फेंककर कांच फोड़ दिया था।
आज दोपहर गगन अग्रवाल, सचिव, मप्र कांग्रेस कमेटी जब पत्नी बच्ची के भाईदूज टीका लगवाने के लिए खातेगांव जा रहे थे । हंडिया रोड  पर अज्ञात नकाबपोश ने मोटरसायकल से ओवरटेक कर गाड़ी रोक उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

कांग्रेस का कहना है पुलिस व्यवस्था पूरी तरह पंगु हो चुकी है। ऐसा लग रहा मानो सत्ता पक्ष के साथ काम कर रही हो। पदाधिकारियों के ये हाल हैं तो कार्यकर्ता कैसे काम करेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले जांच होगी। हमने स्पॉट पर पुलिसकर्मी भेजे हैं।

मोहन साईं मामले में आज दोपहर को हंडिया थाने में FIR दर्ज हुई है।

- Install Android App -

◆ क्या कहा गगन अग्रवाल ने –

– सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज चुनाव की व्यस्थता के बीच परिवार के आग्रह पर अपने परिवार अपनी पत्नी अपने बच्ची के साथ खातेगांव अपने बुआ के यहां भाई दूज का टीका करवाने जा रहा था अभी लगभग आधे 1 घंटे पहले हरदा से  5 से 7 किलोमीटर आगे हंडिया रोड पर कुछ अज्ञात दो मोटरसाइकिल आकार मेरी गाड़ी को ओवरटेक कर कर रोक उसमें से दो लोग मुंह बांधकर आए हुए मेरे पास आए और उन्होंने मेरी गाड़ी का कांच खुलवाया गाली-गलौज की। कहा घंटाघर पर कल बहुत नेतागिरी कर रहा था । बहुत कांग्रेस का काम कर रहा है बहुत कांग्रेसी बन रहा है बहुत ।हमारी पार्टी का विरोध कर रहा है भाजपा का विरोध कर रहा है ज्यादा नेतागिरी करेगा तो जान से खत्म कर देंगे तेरे को और और तेरे परिवार की सलामती चाहता है ।जो बच्चे और तेरी पत्नी बैठी हुई है तो चुपचाप नेतागिरी बंद कर दे ।

यह सब आप देख रहे हैं कि प्रशासन कितना पंगु बना हुआ बैठा है जब मेरे जैसे एक पर पदाधिकारी के साथ एक घटना हो सकती है तो आम कार्य कर्ता के साथ क्या दुर्दशा कर रहे होंगे। भाजपा के गुंडे और प्रशासन का सहयोग कर रहा है प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है और हम यहां थाने आए थाना पूरा खाली पड़ा है । केवल एक पुलिस वाला है। अभी 15 मिनट हो गए रिपोर्ट के लिए हम इंतजार कर रहे हैं मगर वह टीआई के आने की रास्ता देख रहे हैं।

◆ जांच होगी पहले –

सजीव कुमार कंचन एसपी ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि पहले जांच होगी।
हमने पुलिस टीम को स्पॉट पर भेजा है।