jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

Big News : प्रेमिका के घर की छत पर मिली युवक की लाश, प्रेमिका हुर्ई फरार

युवक मतदान कर भाई से रुपया लेकर प्रेमिका से मिलने गया। कुछ देर बाद प्रेमिका ने फोन किया कि युवक ने फांसी लगा ली है जल्दी आओ पढ़िए पूरी रहस्मयी खबर –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट : शहर के वार्ड क्रमाक 21 कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक का शव मिला । जो अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ हैं,। पुलिस टीम  मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं मामले की विवेचना में जुटी है।
पूरा मामला बैहर चौकी वार्ड क्रमांक छह निवासी 32 वर्षीय युवराज पिता अर्जुनसिंह राठौड़ शुक्रवार को अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद अपने भाई अन्नु ठाकुर को फोन कर कुछ पैसे मांगे थे। जहां भाई ने उसे आनलाइन सात सौ रुपये भेजा था। पैसे मिलने के बाद वह सोंगापथ वार्ड नंबर 21 स्थित एक किराये के मकान में रहने वाली अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके कमरे में गया था। जहां उसी मकान की छत पर उसका शव मिला है। जिसके गले व शरीर पर नाखून के निशान पाए जाने पर परिजनों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवराज अविवाहित था और वह ड्राइवरी करता था।उसकी प्रेमिका विवाहित थी बताया जा रहा है उसका किसी और युवक के साथ भी प्रेम संबंध था। युवराज शुक्रवार की रात प्रेमिका से मिलने गया था जहां उसकी बाद में लाश मिली। परिजनों ने बताया कि रात में युवराज की प्रेमिका ने फोन कर बताया कि युवराज ने उसके घर पर फांसी लगा ली है। जब परिजन वहां पर पहुंचे तो वह घर पर नहीं थी।दरवाजे पर ताला लगा था और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। रात में मकान की छत पर जाने के लिए मकान मालिक ने ताले की चाबी नहीं दी इसलिए परिजनों को दरवाजा तोड़कर छत पर जाना पड़ा। जहां युवराज मृत अवस्था में छत पर पड़ा हुआ था। युवराज की प्रेमिका का पूर्व में विवाह हो चुका था जो अपने पति से तलाक लेकर वार्ड नं 21 में रह रही थी।जो काफी दिनों से युवराज को तरह.तरह से दबाव बनाकर उसे पैसों की मांग कर रही थी।

जानकारी के अनुसार वह चार लाख रुपये की मांग कर रही थी और रुपये नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी देती थी।युवराज के भाई अन्नू ठाकुर ने कहा कि भाई की प्रेमिका  पूर्व में बच्चा अपहरण कर बेचने के मामले में जेल की सजा काट चुकी हैं उसने मेरे भाई की हत्या कराई होगी। भाई की शरीर पर नाखून के निशान है।

मामले में कोतवाली निरीक्षक प्रकाश वास्कले ने कहा कि युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है पंचनामा किया गया है पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पायेगा। जिस महिला की शिकायत है वह फरार है उसकी तलाश की जा रही है।