मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल / भिंड : मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ मगर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मारपीट पथराव और हिंसा की घटनाएं भी हुई। भिंड में शुक्रवार की शाम जब मतदान संपन्न हो गया तो बीती रात में अटेर विधानसभा क्षेत्र के बरोही थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरपुर में केशव जाटव नाम के एक व्यक्ति का घर जला दिया गया।
पीढ़ित परिवार का कहना है कि यह बीजेपी प्रत्याशी के समर्थको द्वारा किया गया हैं उन्होने कहा कि अटेर से भाजपा प्रत्याशी रहे मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के लोगों को यहां पोलिंग बूथ पर वोट नहीं करने दिया। जिसकी वजह से बीजेपी समर्थक लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित केशव कुमार जाटव ने बताया कि उनका भतीजा गांव के पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी का पोलिंग एजेंट बना था। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। पीड़ित परिवार रात एक बजे तक थाने के सामने ही बैठा रहा। ऐसे में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी मंत्री के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। हालांकि शिकायत के बाद अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीओपी अटेर संजय कोच्छा भी जांच की बात कह रहे हैं।
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज...
आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी
MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है
जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप
सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव
बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न...
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य
संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
