jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Harda: मतगणना में संलग्न अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न


हरदा :
 निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। मतगणना कार्य के लिये गणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर व गणना सुपरवाइजर्स की नियुक्ति कर दी गई है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में बुधवार को मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण दो शिफ्टों सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी श्री एल.एन. प्रजापति ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि मतगणना कार्य डाक मतपत्रों की गणना के साथ प्रातः 8 बजे से शुरू होगा। सभी अधिकारी कर्मचारी प्रातः 6 बजे परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल पर उपस्थित हो जाएं। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अतः मोबाइल फोन साथ लेकर न आए। उल्लेखनीय है कि मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 28 नवम्बर तथा तृतीय प्रशिक्षण 1 दिसम्बर को 2 चरणों में आयोजित होगा।