jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

हरदा में चुनाव आयोग को हुईं शिकायत पर आज अधिकारी देंगे अपडेट जानकारी !

भोपाल- हरदा : चुनाव के दौरान तीन अलग अलग शिकायतों में चुनाव आयोग के निर्णय व जांच रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों से बात की गई।  अधिकारी आज इन मामलों में जांच के आधार पर अपडेट देंगे।

क्या हैं ये मामले देखिए –

★ मामला क्रमांक 1-
धनगांव  मतदान केंद्र पर करंट लगने से  युवक की मौत व अन्य 3 गंभीर घायल होने  वाले मामले में मतदान केंद्र पर किनके कहने पर इन लोगों ने टेंट उठाया जिससे हादसा हुआ। मौके पर मौजूद अधिकारी दल के क्या बयान हुए। आदि प्रश्न के जवाब चुनाव आयोग के पास हैं।

★ मामला क्रमांक 2 –
भारती कमेडिया ने एक निजी चैनल के माध्यम से राम मंदिर व धर्म के नाम पर वोट मांगे थे जिसकी शिकायत भीम आर्मी द्वारा की गई थी। इस मामले में शिकायतकर्ता के बयान हो गए हैं। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में क्या निर्णय लिया ये  जानकारी अभी  लंबित है।

मालूम हो, महाराष्ट्र शिव सेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने निर्वाचन आयोग को शिकायत कर राम मंदिर के नाम पर चुनाव लड़ने व वोट मांगने की शिकायत की है।  ठाकरे ने बताया कि मेरे पिताजी द्वारा  तत्समय राममंदिर के नाम पर वोट मांगने की शिकायत पर चुनाव आयोग ने उन पर 6  साल मतदान करने पर रोक लगाई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अब निर्वाचन आयोग क्या  कर रहा है ?

- Install Android App -

★ मामला क्रमांक 3 –
भाजपा पदाधिकारी अधिवक्ता दिलावर खान के द्वारा मतदान केंद्र में  मोबाइल लेकर अंदर जाने वोटिंग करके मोबाइल से फोटो लेने वाले मामले में उनपर मामला दर्ज हुआ है। यहां सवाल ये है कि मतदान केंद्र में मोबाइल आ डर ले जाने के दौरान मौजूद स्टाफ व सुरक्षा अधिकारियों द्वारा इनकी क्या जांच की गई।  क्या पीठासीन अधिकारी या सुरक्षा अधिकारी व अन्य स्टाफ पर कोई कार्रवाई हुई । जांच में क्या पाया । ये जानकारी अभी लंबित है।

● अधिकारियों का कहना है –

◆ हरदा एसडीएम आशीष खरे का कहना है –

चुनाव में बहुत सी शिकायते मिली  हैं । और इन शिकायतों के समाधान के लिए अलग अलग डिविजन है। सभी शिकायतों की जांच चल रही है। जांच उपरांत ही आगे कार्यवाही होगी।

धनगांव मामले, भारती कमेडिया द्वारा मंदिर व राम के नाम वोट मांगने व  हरदा वार्ड 22 के ईवीएम फोटो वायरल वाले मामले में आई टी सेल से संबधित शिकायतों के लिए आप संयुक्त कलेक्टर परते जी से संपर्क कीजिए। वो आपको अपडेट जानकारी देगे।

◆ इधर संयुक्त कलेक्टर कैलाश चंद्र परते को उनके मोबाइल पर 94250 42205 संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी दो दिन की छुट्टी पर हूँ । कल ड्यूटी पर लौटकर ही बता पाऊंगा। कार्यवाही की क्या स्थिति है।