jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

खाटू श्याम जन्मोत्सव : हरदा की गायिका लवीना काले ने दी भजनों की प्रस्तुति

सनावद : श्री श्याम सांई मंडल द्वारा एकादशी पर एक शाम खाटू वाले के नाम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर कीर्तन का भी आयोजन किया गया। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया बाहेती लाल धर्मशाला में जन्मोत्सव पर खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव, ज्योत प्रज्वलन, भजन संध्या के साथ भव्य आतिशबाजी की गई। हरदा की गायिका लविना काले,  पायल आर्य, गोविंद गंधर्व द्वारा बाबा का कीर्तन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बाबा को रिझाया और भक्तों को नृत्य करने पर  मजबूर कर दिया।वहीं श्याम भक्तों ने भी बाबा के समक्ष हाजिरी लगाते हुए विश्च शांति एवं मानव कल्याण को लेकर कामनाएं की तो दूसरी ओर श्याम भक्तों ने रात्रि १२ बजते ही आतिशबाती कर जन्मोउत्सव मनाया गया। एक शाम खाटू वाले के नाम के अवसर पर बाबा की अखंड ज्योत, इत्र केशर व पुष्प वर्षा बाबा श्याम का आलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार व छप्पन भोग आकर्षक का केंद्र रहें। वहीं भजन गायकों ने  शाम सात बजे से रात्रि तक बाबा श्याम के भजनों सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुति दी गयी।