jhankar
ब्रेकिंग
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित

Big News: हैवान की हैवानियत स्कूल वैन में दो नर्सरी की मासूम बच्चियों से किया रेप, बनाया विडियो !

बेगूसराय में दो नर्सरी की बच्चियों के साथ रेप की घटना हुई।. एक बच्ची ने घर पहुंचकर परिवार को आपबीती बताई।इसके बाद परिजनों ने गांव वालों की मदद से ड्राइवर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी के वाहन में भी आग लगाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया |

पूरा मामला – बिहार के बेगूसराय से है। जहा दो नर्सरी की छात्राओं के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बच्चियां स्कूल से मैजिक गाड़ी में बैठकर घर आ रही थीं। तभी रास्ते में ड्राइवर ने बच्चियों के साथ घिनौना काम किया गया, घर पहुंचकर एक बच्ची ने पूरी घटना अपने माता- पिता को बताई. उसने यह भी बताया कि वैन चलाने वाले अंकल ने गलत काम किया और वीडियो भी बनाया है।  इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी. गाड़ी में आग लगा दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया | पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. यह पूरी घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां मंगलवार शाम एक निजी स्कूल की छुट्टी के बाद ड्राइवर सिकंदर राय बच्चों को स्कूल लेकर घर जा रहा था।. गाड़ी में जब दो बच्चियां रह गईं तो उसने दोनों के साथ गाड़ी में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और आरोपी को सभी कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं |

- Install Android App -

दो नर्सरी में पढ़ने वाली छात्रों के साथ रेप –

आरोपी मैजिक ड्राइवर मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि स्कूली वाहन चालक के द्वारा दो बच्चियों के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है. बच्चियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।