jhankar
ब्रेकिंग
नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा: नेपाल से मिले थे निर्देश, आरोपियों ने एक महीने तक की थी रेकी

Big News: मकान मालिक ने बाथरूम में लगाया कैमरा, किरायेदार युवती से छेड़छाड़ FIR दर्ज !

उज्जैन : आरती डायग्नोस्टिक लैब संचालक ने किराएदार युवती की बाथरूम में हिडन कैमरा लगा रखा था। रविवार को युवती ने कैमरा देख लिया। विरोध जताया तो संचालक ने युवती को कमरे में बंद कर छेड़छाड़ की। मामले में युवती ने माधवनगर पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है पुलिस ने बताया कि शाजापुर निवासी युवती इंदौर से लैब टैक्निशियन का कोर्स कर रही है। बीते चार माह से वह मक्सी रोड स्थित आरती डायग्नोस्टिक लैब के संचालक अंकुर पुत्र राजेश गोलस निवासी अलकापुरी कालोनी के यहां किराए से रह रही है।

- Install Android App -

रविवार को युवती का बाथरूम में कांच के बाक्स पर गलती से हाथ लग गया था। जिससे बाक्स खुल गया और अंदर छुपा कैमरा नजर आया था। इस पर युवती ने अंकुर से शिकायत की तो उसका कहना था कि यह सेंसर है।

युवती का आरोप है कि अंकुर ने कमरे में बंदकर उसके साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर युवती ने अपने स्वजन को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले में उज्जैन के माधवनगर पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपित अंकुर के खिलाफ धारा 342, 354, 354 ग, 506 के तहत केस दर्ज किया है।