jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Indore Crime: घर में काम मांगने आई महिलाएं लाखों के आभूषण लेकर हुई फरार !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : शहर में आजकल अपराध की संख्या बढ़ रही है, और अपराधी चोरी, ठगी करने के नए – नए तरीके अपना रहे है। इस मामले में पुरुषों के साथ महिलाएं और युवतियां भी पीछे नही है। शहर में काम मांगने आई कुछ महिलाओ ने घर में आवाज लगाई तो घर की महिलाओ ने कहा कि पहले कुछ काम करके दिखाओ इस दौरान सभी को चंपत कर इन्होने 10 लाखें के आभूषण पार कर दिए।
पुलिस में शिकायत की गई। डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया शहर के कुकरेजा परिवार द्वारा शिकायत की गई। शिकायत में बताया कि सुबह घर पर दो महिलाएं काम मांगने के लिए आई थीं। जो घरो में काम करती है। इस पर घर की महिलाओ ने कहा पहले काम करके बताओं। घर की महिलाएं उन्हें साफ – सफाई का काम बताकर टीवी देखने में मशगूल हो गई। इतने में काम के लिए आई महिलाओं ने आलमारी में रखे आभूषण चुरा लिए।
फरियादी ने बताया कि परिवार की एक महिला ज्वैलरी का काम भी करती है। महिलाओ के जाने के बाद जब वह अपने कमरे में गई तो वहां से करीब 10 लाख की ज्वैलरी अलमारी से गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात महिलाओ पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। कहीं न कहीं मामले में घर की महिलाओ की लापरवाही भी नजर आ रही है | जो काम मांगने आई महिला को जानती नही थी, तो उन्हे घर में ऐसे नही छोड़ना चाहिए। उनके पहचान के कागजात भी नही लिए और घर में काम करने दिया और खुद टीवी देखने लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिलाओ की खोज शुरु कर दी।