jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

Lakhimpur News: युवक का गला रेत कर हत्या, संदेह पर पत्नी के प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफतार !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 लखीमपुर : बढ़ते अपराध पर नकेल कसना और कठिन हो जा रहा हैं। मामला धौरहरा के बारिनटोला मोहल्ले में रहने वाले इसराइल आयु 36 पुत्र इस्माइल की शनिवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई। जहां युवक का शव सरोजनी मोहल्ले के आम के बगीचे में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि शव के हाथ पैर बंधे हुए थे बहुत दुर्दांत हत्या की गई। पुलिस ने प्रेम प्रसंग का अनुमान लगाया है।
इसी मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफतार किया। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे मोहल्ला सरोजनी नगर में रामभरोसे मिश्र के आम के बाग में शव मिलने के बाद भीड़ इकट्ठी हो गई। परिजन और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान लिए परिजनों ने बताया कि इसराइल शुक्रवार की शाम घर से लापता हो गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। मृतक के भाई जुबराइल और परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी इरबान पुत्र शमसुद्दीन का मृतक के घर आना.जाना था|  आरोप है कि इरबान का इसराइल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इस बात की जानकारी मृतक को भी थी| भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और आरोपी इरबान को हिरासत में लिया है|

- Install Android App -