jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

Sajni Chura Lihli Dilwa Hamar: भोजपुरी फिल्म “सजनी चुरा लिहली दिलवा हमार” का फर्स्ट लुक आउट

लखनऊ : अभिनेता सुधांशु कृष्ण राय अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म सजनी चुरा लिहली दिलवा हमार का पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हुआ । जिसका फर्स्ट लुक जारी किया गया। वहीं फ़िल्म के हीरो सुधांशु कृष्ण राय ने बताया है कि फाइनल लुक बहुत जल्द जारी किया जायेगा। यह फ़िल्म बागेश्वर बाला जी फिल्म्स प्रोडक्शन प्रा० लि० के बैनर तले बनी है। कहानी की बात करें तो यह एक साफ सुथरी पारिवारिक, इमोशनल, फ़िल्म है। वहीं यह फ़िल्म बहुत ही अच्छी बनी है जो कि आप सभी को बहुत पसंद आएगी और इस फ़िल्म के गाने की बात करें तो दीपक मिश्रा ने कर्णप्रिय गाने लिखे हैं व मधुर म्यूजिक से गाने को मोनू मन ने सजाया है। संगीत प्रेमियों को सभी गाने खूब पसंद आएंगे।

- Install Android App -

फ़िल्म के बेहतरीन निर्देशक कहानीकार विवेक सिंह व निर्माता गणेश शंकर सोनी हैं। सहायक निर्देशक किशन उपाध्याय है और गीत दीपक मिश्रा एवं संगीत मोनू मन का है। फ़िल्म के डी ओ पी संदीप गुप्ता एवं पिंटू दुबे फोकस दिया है। फ़िल्म की एडिटिंग विवेक सिंह द्वारा की गयी है। फ़िल्म प्रचारक कुलदीप चौरसिया हैं।
फ़िल्म के मुख्य भूमिका में सुधांशु कृष्ण राय, पूजा तिवारी, गणेश शंकर सोनी, गिरीश शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, अशोक पाठक, नीलम तिवारी, जीत, अंकुश वर्मा व अन्य कलाकारों नजर आएंगे।