jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Harda news: पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला 12 जनवरी को

हरदा / शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में शुक्रवार को जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदा ने बताया कि मेले में आदिम जाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मछुआ कल्याण, अंत्यवसायी विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन विभाग द्वारा स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले में हितग्राहियों से स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरण तैयार कराये जायेंगे। उन्होने बताया कि इच्छुक आवेदन इस हेतु अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो, अंकसूची, जाति व आय प्रमाण-पत्र तथा मूल निवासी प्रमाण-पत्र के साथ मेले में उपस्थित हो सकते है।

- Install Android App -