jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Ram Temple: हर जगह राम नाम की गूंज, भक्त हाथो में गुदवा रहे राम नाम का टैटू, तो एक बैंक ऐसा जहा सीताराम नाम होता है जमा, चार दशकों से चल रही सीताराम नाम की बैंक

राजनांदगांव : अयोध्या में राम आयेगे बच्चे युवा बड़े बुजुर्ग हर एक के मुंह से बस यही शब्द सुनाई दे रहा है। अयोध्या नगरी सज गई है। ऐसा लगता है। अयोध्या नही पूरे भारत की भूमि पर सबसे बड़ा त्यौहार हम मनाने जा रहे है। इस समय राम नाम की गूंज ऐसी गुजायमान है की हर एक व्यक्ति इंतजार कर रहा है दीपावली मनाने का लोग अलग अलग तरीके से अपनी आस्था और भक्ति दिखा रहे है।

- Install Android App -

आने वाली 22 जनवरी का इंतजार पूरे देश के देश वासी कर रहे है। देश दुनिया के लोग अयोध्या पहुंच रहे है। वही कुछ लोग अपना तन मन धन सब कुछ प्रभु को अर्पण कर रहे है। तो कुछ लोग अपने हाथो में अपने शरीर पर राम नाम के सच्चे भक्त होने का और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे है। हरदा के एक युवक रफ्तार सिंग गेहलोद ने अपने हाथ पर प्रभु श्री राम का टैटू गुदवाया। तो कई लोग राम नाम के पत्र अयोध्या भिजवा रहे जिनकी संख्या लाखो में है। वही छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में एक अनोखा बैंक संचालित है जो सप्ताह के पूरे सात दिन खुला रहता है। जहां लोग रूपए पैसे नहीं बल्कि राम नाम जमा करने जाते हैं।

लगभग चार दशक से राजनांदगांव शहर के समीप सीताराम बैंक संचालित किया जा रहा है। जहां श्रद्धालु सीताराम नाम जमा कर रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की महिमा अपरंपार है। महज राम नाम से पत्थरों के तैरने का प्रमाण भी मौजूद है, तो वही भगवान राम के नाम से बिगड़े काम बनाने लोग जीवन भर राम नाम जपते हैं और अंत भी राम नाम सत्य के साथ होता है। राम का नाम श्रद्धा और भक्ति की ऐसी पूंजी है जिसे श्रद्धालु अपने हृदय में सहेज कर रखते हैं, तो वहीं राम नाम को सहजने के लिए राजनंदगांव शहर के समीप नेशनल हाईवे पर पार्री नाला पुल के नीचे लगभग चार दशकों से सीताराम बैंक का संचालन किया जा रहा है।