ब्रेकिंग
देश के कई राज्यो में आंधी-बारिश का कहर: दिल्ली- मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव किसानो की मूंग फसल खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन , भाजपा सरकार प... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 25 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों की हत्याएं कर रही है और उनके शवों को फेंक रही है- ताराचंद बलूच, बलूच स... मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का असर: खबर के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किए 4 कालोनाइजरों को नोटिस जारी किस... हरदा: खेत मालिक ने शराब के नशे में रखवाले मजदूर को स्कॉर्पियो वाहन से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, प... हरदा:  05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75% लाने वालों की बल्ले-बल्ले, सीधे खाते में आएंगे ₹25,000! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को

Sagar News: पुरानी रंजिश के चलते युवक  की धारदार हथियार से की हत्या

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर : सोमवार शाम गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के रुई बाजार रोड पर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या किसी पुराने विवाद को लेकर बताई जा रही है। घटना के बाद से हमलावर मौके से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। पुलिस की खोजबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि भगत सिंह वार्ड में रुई बाजार स्थित दूल्हा देव मंदिर के पास सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे 27 वर्षीय रवि पिता हरीलाल बंसल खड़ा हुआ था। इसी दौरान वीरू बंसल 32 वर्ष वहां आया और धारदार हथियार से रवि के सीने पर हमला कर वहां से भाग गया। गंभीर घायल रवि को परिजन अस्पताल लाए चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव स्वजनों को सौंप दिया गया

- Install Android App -

काकनवानी थाना प्रभारी तारा मण्डलोई ने बताया कि 20 दिसंबर को ग्राम बालवास मेन रोड़ पर रोड़ किनारे एक नवजात शिशु पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने नवजात का स्थानीय स्वास्थ केंद्र पर प्रारंभ परीक्षण कराने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया था। उसके बाद से ही आरोपित महिला की तलाश की जा रही थी।दबिश देकर आरोपित महिला व आरोपित सुनिल पुत्र कालू निनामा निवासी खरोंदा गुजरात को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। इधर जिला अस्पताल में भर्ती नवजात स्वस्थ है।