jhankar
ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश: लॉरी से टकराने के बाद बस में लगी आग, 10 यात्रियों की मौत गर्मी में ही खुल गए बरगी बांध के गेट, रेलवे में पानी की आपूर्ति होगी सुगम इंदौर नगर निगम का सख्त कदम: व्यावसायिक इमारतों को नोटिस, बेसमेंट में बाजार हटाने का फरमान इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनआंदोलन का समर्थन एमपी में पानी की स्थिति में 128 प्रतिशत की वृद्धि, देश में पहले स्थान पर BIG news हरदा: कुएं में मिली युवक की लाश, पुलिस टीम गांव पहुंची। ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार

Harda News: लोकसभा निर्वाचन से पूर्व मतदाता जागरूकता गतिविधियां बढ़ाएं

कलेक्टर श्री गर्ग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की –

- Install Android App -

हरदा : आगामी 25 जनवरी को जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी के अलावा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में सभी अधिकारियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन से पूर्व मतदाता जागरूकता के संबंध में विभागीय गतिविधियां अभी से आयोजित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में निर्देश दिये कि सभी अधिकारी कर्मचारी हरदा जिले की मतदाता सूची में अपना नाम 22 जनवरी से पूर्व आवश्यक रूप से जुड़वा लें। उन्होने मतदाता दिवस कार्यक्रम में ऐसे बीएलओ को सम्मानित करने के लिये कहा, जिन्होने विधानसभा निर्वाचन के दौरान सराहनीय कार्य किया। उन्होने कहा कि 25 जनवरी को जिला स्तर के साथ-साथ विकासखण्ड व बूथ स्तर पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में नये मतदाताओं को वोटर कार्ड प्रदान किये जायेंगे। स्वीप प्रभारी श्री त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ निबन्ध व वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।