jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: हरदा अजाक्स जिलाध्यक्ष बनी श्रीमती सीमा निराला

हरदा : अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला हरदा का जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला को नियुक्त किया गया है।

- Install Android App -

अजाक्स हरदा के जिला प्रवक्ता सुभाष मसकोले द्वारा अवगत कराया गया कि, जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले द्वारा स्वेक्छा से बी.आर.एस. लिए जाने व जिलाध्यक्ष का पद छोड़ दिए जाने के कारण जिलाध्यक्ष का पद विगत तीन माह से रिक्त था। जिस पर संज्ञान लेते हुए अजाक्स के प्रांताध्यक्ष जे. एन. कंसोटिया (आई.ए.एस.) अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा श्रीमती सीमा निराला की संगठन के प्रति सक्रीयता एवं द्वारा वर्ष 2023 में सबसे अधिक अजाक्स के सदस्य बनाए जाने से उन्हें अजाक्स का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्रीमती निराला के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले, पी. सी. पोर्ते, जी.आर. चोरसिया, डा. शेलेंद्र सिंह ठाकुर, डा. प्रेमनारायण इवने, बालाराम आहके, देवीदयाल सिंगोरे, सुनील चोरे, महेश बामने, रामचंद्र सावरे, टी आर चोरे, हीरालाल चौहान, बेलसिंह मेहता, ज्योति परते, गुलाब बाई उईके, अनिता पंदराम, जोहन सिंह परते, छाया धुर्वे, अनसुईया सोलंकी सहित अजाक्स के अन्य सटस्यों व पदाधिकारियों ने बधाई दी।