jhankar
ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

आपरेशन सिन्दूर मे उपयोग अस्त्र के बारे में राहुल गांधी के सवाल पर भड़के भाजपा नेता

राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके समर्थकों की भाषा बोल रहे हैं-अमित मालवीय

राहुल गांधी ने आपरेशन सिन्दूर मे उपयोग होने वाले हथियारो की संख्या पर सवाल पूछा तो भाजपा नेता अमित मालवीय भड़क उठे। उन्होने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई नहीं दी. इसके बजाय वह बार-बार यह सवाल उठा रहे हैं कि भारत ने कितने फाइटर जेट खोए। जबकि इस सवाल का जवाब डीजीएमओ की ब्रीफिंग में पहले ही दिया जा चुका है।

ये नही पूछा कितने पाक जेट गिराये

मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने एक बार भी यह नहीं पूछा कि इस संघर्ष में कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए या भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हवाई अड्डों पर हमला कर कितने जेट नष्ट किए. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी का अगला कदम पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ लेना होगा ?

- Install Android App -

राहुल गांधी ने सोमवार को ही एक्स पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें भारतीय फाइटर जेट्स को हुए नुकसान के बारे में जानकारी मांगी थी।गौरतलब है कि पाकिस्तान बार-बार दावा कर रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने पांच भारतीय फाइटर जेट्स को  गिराया था।जबकि भारत सरकार और भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान किसी नुकसान की बात नहीं कही है।

 

राहुल गांधी लगातार उठा रहे सवाल

भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी की यह टिप्पणी देश की सेना और सरकार की सफलता को कमतर करने की कोशिश है। ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक सफलता का प्रतीक माना जा रहा है। इस विवाद ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

राहुल गांधी ने अपने एक पोस्ट में विदेश मंत्री एस जयशंकर पर भी सवाल उठाया था. दरअसल जयशंकर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि ऑपरेशन के दौरान सरकार ने पाकिस्तान की सेना को बता दिया था कि भारत की सेना आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले कर रही है. राहुल गांधी ने इस पर सवाल उठाया कि यह कैसा ऑपरेशन था जिसमें विदेश मंत्री ने ही कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को इसकी जानकारी दे दी. इसके बाद पीआईपी की फैक्ट चेक टीम ने भी राहुल गांधी के बयान को गलत बताया और कहा था कि भारत सरकार ने ऑपरेशन शुरू होने के बाद पाकिस्तान को इसकी जानकारी दी थी।