jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली

हरदा: ग्रामीणों की समस्याओं का अब उनके ‘गांव की चौपाल’ में ही होगा निराकरण: कलेक्टर श्री जैन

कलेक्टर श्री जैन 30 मई को बालागांव, झाड़पा व मगरधा में सुनेंगे जनसमस्याएं

- Install Android App -

हरदा / जिले में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण अब उनके गांव में ही होगा। इसके लिये उन्हें तहसील, विकासखण्ड या जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि ग्राम चौपाल में सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहकर स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे। इस तरह की पहली चौपाल आगामी 30 मई शुक्रवार को हरदा विकासखंड के ग्राम बालागॉंव, झाडपा एवं मगरधा में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि ग्राम बालागांव में ग्राम पंचायत परिसर में प्रातः 11 बजे ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे झाड़पा के शासकीय हाई स्कूल में तथा दोपहर 3 बजे से मगरधा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री जैन ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अथवा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मैदानी स्तर के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ग्राम का पहले भ्रमण कर लें और ग्रामीणों की समस्या संबंधी आवेदन प्राप्त कर लें। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित ग्राम चौपाल में किया जाएगा। कलेक्टर श्री जैन ने सभी अधिकारियों को इंटरनेट कनेक्शन सहित लेपटॉप के साथ ग्राम चौपाल में उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। उन्होने अधिकारियों से कहा है कि आवेदक की समस्या का यदि चौपाल में ही निराकरण सम्भव न हो तो उसे निराकरण की समय सीमा बता दें ताकि वह अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाये। उन्होने निर्देश दिये है कि यदि कोई व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिये अपात्र है तो उसे स्पष्ट बता दें कि अपात्रता के कारण उसका आवेदन निरस्त किया गया है।