ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

Harda News: भारत जोड़ों न्याय यात्रा के काफिले पर सुनियोजित तोड़फोड़ हमला, कांग्रेस ने की निंदा, कल जिला कांग्रेस कमेटी कमेटी करेगी मौन धरना प्रदर्शन

हरदा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ों न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से प्रारंभ हुई है जो मणिपुर नागालैंड अरूणाचल की सफलतापूर्वक यात्रा कर चुके है और अब असम में प्रवेश किया है। लोगों के दिलों को छूने वाली यह यात्रा सफलाधपूर्वक चल रही है। हमारे देश में युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर पड़े लोगों के लिए न्याय (न्याय) की मांग करने के उद्देश्यों को लेकर की जा रही है।

- Install Android App -

अफसोस की बात है, कि भाजपा विशेषकर इसके सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा जो कि असम में इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की पूरजोर कोशिश कर रहे है। पिछले दो दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिलों पर सुनियोजित हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं की गई है। इन उपद्रवियों द्वारा यात्रा के पोस्टरों को हटा दिया गया तथा जानबूझकर बीजेपी की भीड़ इकट्ठा की गई।
श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोडों यात्रा के काफिले पर कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गये। असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भाजपा समर्थित उपद्रवियों, गुण्डो द्वारा न्याय यात्रा पर हमला किया गया है यह उनकी हताशा के अलावा और कुछ नहीं है।

अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कल दिनांक 23 जनवरी, 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे स्थानीय घंटाघर पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा मौन धरना प्रदर्शन आयोजित कर भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर सुनियोजित तरीके से किए जा रहे हिंसक हमलो का विरोध करते हुए मौन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जिला एवं ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारीयो, विधायकगण, मोर्चा संगठन, विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए धरने मे उपस्थित होने की अपील की हैं।