jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

नशे के सौदागरो की चालाकी पुलिस ने फेरा पानी, ट्रक में अखबार के बंडल के नीचे गांजे की बड़ी खेप पकड़ी , 79 किलो गांजा पकड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : पुलिस की सतर्कता के चलते अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। म.प्र. में अन्य राज्यों से नशीली सामग्रियां चोरी छुपी आती है। ऐसा ही शहर के महाराजपुरा इलाके में पुलिस ने गांजे से भरा ट्रक पकड़ा । गांजा पेपर के बंडलों के नीचे छिपाया गया था। पुलिस ने बताया कि तस्करी का 79 किलो गांजा बरामद किया है। वाहन चालक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक आंध्रप्रदेश से आ रहा है। जिसमें गांजा भरा हुआ है। पुलिस को सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी अमर सिंह सिकरवार और उनकी टीम फौरन एक्शन में आ गई और जानकारी के अनुसार वाहन की घेराबंदी की गई। इस कार्य में एसआइ गंभीर सिंह कुशवाह, एएसआइ राजीव सोलंकी के नेतृत्व में दो टीमें लगाई गई। महाराजपुरा इलाके में लक्ष्मणगढ़ पुल के पास ट्रक आरजे 11 जीसी 3589 को पुलिस टीम ने घेर लिया। चालक ने ट्रक मोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन टीमों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी ली गई। वाहन में ऊपर पेपर के बंडल रखे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने देखा कि पेपर के बंडलो के नीचे गांजे के पैकेट रखे थे। वाहन से 79 किलो गांजा को पुलिस ने कब्जे में लेकर वाहन चालक से पूछताछ की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम देवेंद्र पुत्र रामस्वरूप बघेल निवासी वीरपुर बांध गिरवाई बताया गया है। चालक ने पूछताछ में बताया कि आंध्रप्रदेश से गांजा लाता है। वह इससे पहले भी गांजा ला चुका है। उसने कुछ बड़े सप्लायरों के नाम बताए हैं। जिनकी घेराबंदी में पुलिस लगी है।