jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

Dindayal Antyodaya Upchar Yojana: गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर बीमार को उपचार हेतु 1,00000/- रुपये की सहायता देती है सरकार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए योजनाओं का क्रियांवयन करें साथ ही गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग को उपचार में लगने वाले खर्च में सहायता मिले। इसी को लेकर सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना के चलाई जा रही है। इस का फायदा प्रदेश के उन लोगों को होता है जो की वास्तव में बहुत ही गरीब हैं। बिमार होने पर बिमारी के साथ आर्थिक संकट में भी जूझते है।

दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना का कार्ड –

सरकार ने गरीब और निर्धन वर्ग के लोगो के लिए जो बीमार है और आर्थिक संकट के चलते उपचार नही करा सकते है। उनके लिए ₹100000 तक का मुफ्त इलाज सरकार के द्वारा कराया जाने की योजना बनाई है । जिसमें दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना का पात्र परिवार को कार्ड दिया जाता है और इस कार्ड के माध्यम से इलाज के दौरान लगने वाली राशि माफ कर दी जाती है।

योजना की कब हुई शुरुआत –

- Install Android App -

दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 25 सितंबर 2004 को हो गई थी। योजना के प्रारंभ में पात्र व्यक्ति को ₹20,000 तक की आर्थिक सहायता दी की जाती थी इससे उपचार के दौरान होने वाले खर्च में सहायता मिल सकें।

बड़े शहरों में बड़े अस्पतालों में  इलाज –

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा धीरे धीरे इस योजना को अपडेट किया गया।अब सरकार द्वारा ₹20000 से लेकर ₹100000 तक का इलाज सरकार के द्वारा फ्री कराया जाता है। जिसमें बहुत सारी बीमारियां शामिल है। सरकार की दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना का लाभ गरीब परिवारों के लिए की जो ऐसी बीमारियों से जूझते हैं जिनका इलाज करवा पाना उनके लिए बहुत मुश्किल इसलिए होता है जिसका खर्च बहुत ही ज्यादा होता है ऐसी बहुत सी ऐसी बीमारियां जिनको ठीक कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है| इनके लिए बड़े शहरों में बड़े अस्पतालों में इसका इलाज होता है, और इसका खर्च भी बहुत ज्यादा होता है| तो सरकार ने इसके लिए ऐसी योजनाओं को शुरू किया था।

कौन कौन सी बिमारियों पर मिलेगा लाभ –

किडनी की बीमारी, पेट की बीमारी, आंखों की बीमारी, ब्रेन सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, कैंसर की समस्या, प्राइवेट अंगों की बीमारी, घुटनों की समस्या, कमर का दर्द  इस तरह की जितनी भी बीमारियां हैं। लगभग सभी को सरकार के द्वारा ठीक किया जाना सुनिश्चित किया गया है।उनके इलाज में होने वाले खर्च को भी सरकार ने उठाने की जिम्मेदारी उठाई है । इलाज करवाने के लिए सबसे पहली आवश्यकता है कि दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना का कार्ड आपके पास होना चाहिए ताकि आप जिस भी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जाएं तो आप इस कार्ड का उपयोग कर सकें।