jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

Harda News: हरदा मे घंटाघर पर कांग्रेस ने दिया मौन धरना

Harda: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ों न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से प्रारंभ हुई है जो मणिपुर नागालैंड अरूणाचल की सफलतापूर्वक यात्रा कर चुके है और अब असम में प्रवेश किया है। लोगों के दिलों को छूने वाली यह यात्रा सफलतापूर्वक चल रही है। हमारे देश में युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर पड़े लोगों के लिए न्याय (न्याय) की मांग करने के तद्देश्यों को लेकर की जा रही है। अफसोस की बात है, कि भाजपा विशेषकर इसके सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा जो कि असम में इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की पूरजोर कोशिश कर रहे है। पिछले दो दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिलों पर सुनियोजित हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं की गई है। इन उपद्रवियों द्वारा यात्रा के पोस्टरों को हटा दिया गया तथा जानबूझकर बीजेपी की भीड़ इकट्ठा की गई । मान श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोडों यात्रा के काफिले पर कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गये। असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भाजपा समर्थित उपद्रवियों, गुण्डो द्वारा न्याय यात्रा पर हमला किया गया है यह उनकी हताशा के अलावा और कुछ नहीं है। असम के मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार को छिपाने तथा भारत जोड़ों न्याय यात्रा की सफलता से घबराकर इस तरह के हमले किये जा रहे है। जिसके विरोध मे हरदा मे घंटाघर पर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक मौन धरना प्रदर्शन किया गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 11.00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि प्रतिमा के समक्ष असम के मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार की सद्बुद्धि हेतु मौन धरना दिया गयाहैं भारात जोड़ों न्याय यात्रा पर सुनियोजित तरीके से किए जा रहे हिंसक हमलो का विरोध किया हैं। हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा की सफलता को देख कर भाजपा घबरा रही हैं राहुल गांधी जनप्रिय नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलते हैं। जिससे भाजपा डरी सहमी हुई हैं।

- Install Android App -

इस दौरान गौरीशंकर शर्मा, विजय सुरमा, आमिर पटेल, गगन अग्रवाल, सुरेन्द्र सराफ़, मुन्ना पटेल, राकेश सुरमा, धर्मेन्द्र चौहान, कैलाश चतुर्वेदी, रमेश सोनकर, संजय दिशोरे, सत्यनारायण राजपूत, मुकेश कलवानिया, गोरेलाल सीसोदिया, राघवेंद्र पारे, अंकित भाटी, सूरज सिंह राजपूत, रूपेश पटेल, अशोक पँवार, महेश मालवीय, कैलाश पटेल, संजु ढोके, संदीप गौर, महेश राठौर, सुमेर सिंह, नितिन पटेल, रामनारायण निवारे, संतोष चौरे, संजय पांडेय सहित सैंकड़ों कि संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।